मोदी सरकार युवाओं के सपनों को कुचलने की कोशिश में लगी: ममता राकेश, भगवानपुर में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सत्याग्रह

भगवानपुर । सोमवार को कांग्रेस विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह किया। इस दौरान ममता राकेश ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के सपनों को कुचलने की कोशिश में लगी है। लोकतंत्र की हत्या करने का लगातार प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश बर्बाद हो रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश, सेठपाल परमार जिला अध्यक्ष, उदय त्यागी ब्लाक अध्यक्ष, साजेब राणा ब्लाक अध्यक्ष, नासीर प्रवेज, रूप चौधरी, प्रदेश सचिव, शुसील पेगवाल, सलीम अहमद नगर अध्यक्ष, हिमान्शु एडवोकेट, सलमान प्रधान, जहीर त्यागी, राज सिंह साद, पंकज चौधरी, गोरव चौधरी, अमित कुमार, राव यावर, टिटू चौधरी, गोटी, पंकज कुमार, सुनील चौधरी, नरेश चौधरी, शिव कुमार, महावीर, गयूर प्रधान, फारूख प्रधान, रमीज रजा, राजेन्द्र सिंह, राजपाल प्रधान, नरेश कुमार, चन्दभान, हासीम अंसारी, शमीम मास्टर आदि लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *