सैनी समाज ने विधानसभा चुनाव को टिकट देने की मांग उठाई, कहा पिछले 20 वर्षों से सैनी समाज की हो रही हैं उपेक्षा

हरिद्वार । सैनी समाज के लोगों ने विधानसभा चुनाव में दो टिकट समाज के लोगों को देने की मांग उठाई है। कहा कि सैनी समाज जिले में तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा संख्या वाला समाज है। पिछले 20 वर्षों से सैनी समाज की उपेक्षा होती आ रही है। मंगलवार को ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सैनी समाज के मनोज सैनी ने कहा कि चुनाव में सैनी समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाते हुए दो-दो टिकट दिए जाएं। समाज के लोग सभी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। इसलिए पार्टियां तय करें कि वह किस सीट पर टिकट देंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को ही टिकट दिए जाएं। पैराशूट को टिकट बिल्कुल न दिया जाए। इसका विरोध सैनी समाज पहले से कर रहा है। आदेश सैनी ने कहा कि सैनी समाज हर सीट को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि लक्सर, कलियर सहित कई विधानसभा सीटों पर सैनी समाज की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए सैनी समाज को ध्यान में रखते हुए उन्हें टिकट दिया जाए। प्रेस वार्ता में विजय सिंह सैनी, अनिल सैनी, शिवकुमार सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *