सावित्री मंगला बनीं भारत विकास परिषद की अध्यक्ष, मेयर गौरव गोयल और उनकी धर्मपत्नी शालिनी गोयल ने परिषद की सदस्यता ली

रुड़की । भारत विकास परिषद की बैठक में आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विगत वर्ष के पदाधिकारियों ने परिषद द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी, वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में सदस्यों को बताया। रुड़की के सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल रहे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। मेयर ने कहा कि संस्था बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्य कर रही है और भविष्य में भी इन कार्यों को गति देने का काम करेगी। परिषद प्रांत के पदाधिकारी सत्येंद्र गुप्ता तथा आलोक गुप्ता ने पिछले 2 साल के कार्यकाल में जितने भी कार्यक्रम किए उनकी जानकारी दी। साथ ही कोरोना काल में भारत विकास परिषद द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सावित्री मंगला को अध्यक्ष, रितु सहदेव सचिव, कोषाध्यक्ष शालिनी जैन को चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा नई टीम अप्रैल से पदभार संभालेगी और नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। जिसमें महिलाओं के उत्थान के लिए गरीब बच्चों की शिक्षा आदि कार्यक्रम रहेंगे। इस अवसर पर आलोक गुप्ता, अध्यक्ष सपना गुप्ता, सचिव भावना गुप्ता, सचिव रितु सहदेव, कोषाध्यक्ष शालिनी जैन, सत्येंद्र गोयल, संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, पंकज गर्ग, अनिल सिंघल, संजय गुप्ता, रजनी, पूजा, संजय सिंघल, सारिका, अनुराग, सचिन गुप्ता अनीता, आलोक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *