माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का कई जगह हुआ स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाएं कार्यकर्ता

रुड़की । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का शहर व आस-पास की कालोनियों में कई जगह पर स्वागत किया गया। आज उनका स्वागत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भी किया गया है। मोहनपुरा में सुखबीर सिंह प्रजापति अध्यक्ष शिक्षा प्रसार समिति व प्रजापति समाज के अन्य बंधुओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा है कि वह है समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। उनके पास कोई भी व्यक्ति किसी तरह की समस्या लेकर आएगा वह है उसे निश्चित रूप से हल कराने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा है कि समाज में राजनीतिक जागरूकता लाए जाने के साथ-साथ शिक्षा को भी बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। कृष्णा नगर में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने इस काहे की कॉलोनी की जो भी समस्याएं उनके सामने आएगी वह उन्हें शासन स्तर पर निस्तारित जाएंगे उन्होंने स्वागत समारोह में शामिल सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा की की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति का भाजपा कार्यकतार्ओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं के दम पर ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा है कि 24 जनवरी को जो प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत कार्यक्रम होने जा रहा है उसमें सभी को प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाना है । दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत कार्यक्रम में बाईक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही इस दौरान माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष का स्वागत भी मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। 24 जनवरी को भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत रुड़की आएंगे। नगर में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। युवा मोर्चा इस दौरान बाईक रैली निकालेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रुड़की के प्रशासनिक भवन में बैठक आयोजित की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कार्यकतार्ओं से बाइक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु,धीर सिंह, गौरव कौशिक, बीएल अग्रवाल,गौरव त्यागी,हरिमोहन गुप्ता, राहुल कश्यप, संजय कश्यप, मोहित राष्ट्रवादी, राकेश उपाध्याय, गौरव मेहंदीरत्ता, अक्षय यादव,मनोज धीमान, अनुभव त्यागी, पंकज नंदा,सुबोध,निशांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। बता दें कि 24 जनवरी को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भक्त देहरादून रोड से हरिद्वार जनपद में आएंगे इसमें उनका क्वांटम कॉलेज पर स्वागत होगा ।इसके बाद भगवानपुर मंडी और रुड़की मंडी पर स्वागत के बाद रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकतार्ओं से चर्चा की।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *