भाजपा नेता सुशील राठी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं के बारे में हुई चर्चा

रुड़की । भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा नेता सुशील राठी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंगलौर विधानसभा के समीकरणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मंगलौर की जनता ने इस बार भाजपा का कमल खिलाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को मंगलौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सीएम के नेतृत्व में चलाई गई योजनाओं से संतुष्ट हैं। आमजन में भाजपा के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा नेता सुशील राठी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन के साथ कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। किसानों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *