विदाई के बाद दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन, कुछ दूर जाकर कार रुकवाई और प्रेमी के साथ हुई फरार

सतना । मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां लड़की की धूमधाम से शादी हुई।फिर मायके से विदा हुई दुल्हन ने रास्ते में पति से कार रुकवाई और प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। दुल्हन के भागते ही बारात में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया।पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और एसडीएम के सामने पेश किया। बयान दर्ज होने के बाद वह सभी की मर्जी से प्रेमी के घर चली गई। लड़की प्रेमी के साथ ही आगे का जीवन बिताना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, मामला सतना के अहिरगांव का 14 दिसंबर का है। यहां कुशवाहा परिवार में शादी थी। सोमवार शाम गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। उसने पूरे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर दुल्हन की विदाई हुई और दुल्हन दूल्हे संग कार में सवार होकर अपने ससुराल की ओर चल दी। कुछ ही दूर जाने पर दुल्हन ने कार को रुकवाई और मोटरसाइकिल लेकर आए अपने प्रेमी अशोक यादव के फरार हो गई। इस घटना से हैरान दूल्हा वापस गांव गया और लड़की के परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को SDM के सामने पेश किया। लड़की ने एसडीएम के सामने ही कह दिया कि उसे ससुराल और मायके दोनों ही जगह नहीं जाना। उसने एसडीएम से कहा कि वह प्रेमी अशोक के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। इसके बाद दुल्हन ने खुद को मिले सारे गहने मायके वालों को दे दिए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *