रुड़की में जन आशीर्वाद यात्रा का विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अलग पहचान बना चुका, स्वदेशी की ओर आगे बढ़ रहा है देश

रुड़की । जन आशीर्वाद यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा पूर्वी मंडल की ओर से सैनिक अस्पताल के बाहर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, मंडल महामंत्री ब्रजमोहन सैनी, संजय त्यागी, नीतिन गोयल, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, श्याम भारद्वाज, ममता राणा, प्रदीप पाल, राजकुमार पुंडीर, अभय पुंडीर, विनीत कुमार, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

गणेशपुर पुल स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में गोरखा समाज कल्याण समिति द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा, उज्जवल थापा, राजेंद्र गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह राणा, ललित प्रधान, हरि बहादुर गुरुंग, जितेंद्र गुरुंग, डीबी मल, धर्म सिंह, पवन योगी, रजनी थापा, विमलेश थापा, विमला थापा, तुलसी देवी, लता, संगीता थापा, पूनम गुरंग, मीना राणा,गौरी छेत्री, सुक्कू थापा आदि मौजूद रहे।
मालवीय चौक पर भाजपा पश्चिमी मंडल की ओर से यात्रा का स्वागत आतिशबाजी से किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, ओबीसी आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सन्धु, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, शोभाराम प्रजापति, हर्षित गुप्ता, हर्षित गर्ग, सतीश यादव, गजेंद्र चौधरी, रीना अग्रवाल,संजय कश्यप, कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
पुरानी तहसील क्षेत्र के में स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश शर्मा, अमित चौधरी, राकेश धीमान ,हिमांशु शर्मा, बन्नी शर्मा ,मुकेश यादव, संजय मित्तल आदि भाजपाई मौजूद रहे। इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ता नरेश शर्मा के नेतृत्व में उनके कैंप कार्यालय से ढोल धमाकों के साथ स्वागत स्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। रामपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जिया भगवान सैनी के नेतृत्व में पिरान कलियर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया यहां पर पुष्प वर्षा की गई और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद करौंदी टोल प्लाजा के समीप पिरान कलियर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *