भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला, भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा हमारे देश के शहीद हुए जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी

भगवानपुर । भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। चीनी सामानों को जलाकर विरोध जताया। भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि लद्दाख घाटी के गलवान में चीन ने गलत तरीके से भारतीय सैनिकों पर हमला किया। जिसमें देश के 20 जवान शहीद हो गये। चीन के इस कृत्य की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि चीनी सामानों का आयात भारत में तत्काल रोक दें। हम लोग सघन अभियान चलाकर चीन के सामानों का बहिष्कार करने के लिए घर-घर जाकर आग्रह करेंगे। हमारे देश के जो 20 जवान शहीद हुए हैं उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। इसका बदला अवश्य लिया जाएगा। चीन के सामानों की आपूर्ति बंद कर चीन को आर्थिक रूप से कंगाल किया जाएगा। चीन की यह नापाक हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदर्शन में भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल मंडल अध्यक्ष, नरेश प्रधान, सुरेंद्र वर्मा, जगदीश सैनी, मदन सैनी, कमल वर्मा, कुकू पंडित आजाद क्रांतिकारी, चमकेस सैनी, सुधीर कुमार, प्रभु मास्टर, रवि कुमार, बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल, सोनू कुमार, संजीव कुमार, रजनीश वर्मा, जगदीश राणा, रवि खटीक, प्रीतम सैनी,नंदपाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *