प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में लड़ा जाएगा, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कोई गुंजाइश नहीं, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

देहरादून । उत्तराखंड में मचे सियासी तूफान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेश में हो रहे नेतृत्व परिवर्तन की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कोई गुंजाइश नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सोमवार को अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद करते हुए दिल्ली रवाना हो गया गए थे। उनके दिल्ली जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं का बाजार भी बहुत गर्म हो गया था। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में शनिवार को चले सियासी ड्रामे के बीच अब असंतुष्ट विधायकों को साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हुईं थीं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने भी प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। भाजपा के कई विधायकों के नई दिल्ली में डेरा डालने के सवाल पर सांसद भट्ट ने कहा कि मंत्री व विधायकों का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है ताकि केंद्र की विकास योजनाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लागू कराया जा सके। भट्ट ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार का 18 मार्च को चार साल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है, इसलिए सांसदों व विधायकों के साथ बैठक भी की जा रही है। दावा किया है कि भाजपा में सभी नेता एकजुट हैं और पार्टी व देश सहित प्रदेश हित के लिए कार्य कर रहे हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *