कई विटामिंस का पावरहाउस है ये फल, दिल से लेकर ब्लड शुगर तक करता है कंट्रोल

फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फ्रूट्स पोषक तत्वों का खज़ाना है जिसमें जरूरी विटामिन,कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता हैं। पोषक तत्वों से भरपूर फलों में कीवी एक ऐसा फ्रूट है जो विटामिन सी से भरपूर है। इस फल का स्वाद खाने में खट्टा और मीठा लगता है। यह फल मूल रूप से चीन का है लेकिन इसके गुणों की वजह से इसकी लोकप्रियता दुनियाभर में है। विटामिन सी से भरपूर ये फल इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। कीवी फल दिल से लेकर किडनी तक की हेल्थ को दुरुस्त करता है।

इस फल के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और फोलिक एसिड, फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड पाया जाता है। इस फल में 60 कैलोरी होती है जो बेहद कम होती है इसीलिए फिटनेस प्रेमियों का ये लोकप्रिय फल है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक कीवी का सेवन दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। ये फल देखने में चीकू जैसा होता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर से भरपूर कीवी का सेवन पाचन को दुरुस्त करने में मददगार है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इसका सेवन करने से डायबिटीज से लेकर दिल की सेहत कैसे दुरुस्त रहती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है कीवी फ्रूट

इस फल में 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है,हाई फाइबर और विटामिन सी भरपूर होता है। ये फल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे बेहतरीन फ्रूट बनाता है।

दिल की सेहत के लिए वरदान हैं ये फल

कीवी एक ऐसा खट्टा फल है जो दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है जो दिल से संबंधित समस्याओं का उपचार करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी भरपूर मौजूद होता है जो धमनियों को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है ये फल

इस फल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इस फल में ल्यूटीन पाया जाता है जो बीपी को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। जिन लोगों का बीपी हाई रहता है वो इस फल का सेवन करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *