कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं-छात्राओं और स्पर्श गंगा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
हरिद्वार । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में स्पर्श गंगा ने कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापिकाओ के साथ मिलकर कृपाल नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सभी छात्र छात्राए तिरंगा झंडा लेकर ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’, ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’, से ओत-प्रोत नारों के साथ चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा समापन पर पहलगाम में शहीद हुए 26 नागरिकों के लिए दो मिनट का प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने जब जब भारत पर संकट आया तब तब भारतीय सेना ने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत का स्वाभिमान बचाया गया। भारत विरोधी ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमें अपने संस्कारों की रक्षा करनी होगी और देश में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए एकजुट होना होगा।
रीता चमोली ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है. आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।
मंजू नौटियाल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। तिरंगा यात्रा में रजनी कंबोज,तारा नेगी,रेणु शर्मा,रजनी वर्मा आदि शामिल रहे।

