सूर्य का हुआ राशि परिवर्तन, जानिए मकर संक्रांति का शुभ दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है

मेष राशिफल: स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपन से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ हद तक परेशान हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहने वाला है। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशिफल: बोलचाल में संयम बरतें। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों को लेकर सतर्क रहना होगा। शरीर और मन से स्वस्थ रहने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होने वाली है। बिजनेस में विस्तार होगा।

मिथुन राशिफल: आज का दिन सुखदायक प्रतीत होगा। भाई-बहनों से मेलजोल अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। मन में नकारात्मक विचार हावी होंगे। जमीन से संबंधित कार्यों में सतर्कता बरतें।

कर्क राशिफल: आज का दिन लाभदायक साबित होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होने वाला है। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। शरीर स्वस्थ रहेगा। मन प्रसन्न होने से आनंद का अनुभव करने वाले हैं।

सिंह राशिफल: परिवार के बड़े सदस्य से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। खर्च की अधिकता बनी रहने वाली है। व्यापार में आर्थिक प्रगति होने का चांस है। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा।

कन्या राशिफल: परिवार के सदस्यों के साथ मतभेत हो सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। किसी साथी के साथ अच्छा अनबन हो सकता है।

तुला राशिफल: घर में किसी नए कार्य का श्री गणेश कर सकते हैं। दोस्तों से कुछ खास लाभ होने वाला है। चिंता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाणी और बर्ताव में संयम रखने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशिफल: व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होने वाली है। हर कार्य को सरलता से पूरी कर सकते हैं। सरकारी कार्य से लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। यात्रा के क्रम में दोस्तों से लाभ मिलने वाला है।

धनु राशिफल: दफ्तर में कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होने के चांस हैं। दैनिक कार्यों में सफलता मिलने वाली है। पिता से लाभ होने वाला है।

मकर राशिफल: स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। घरेलू कार्यों को लेकर अचानक धन व्यय हो सकता है। बाजार के भोजन से सतर्क रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ उग्रता से पेश आने से बचें।

कुंभ राशिफल: अगर कोई बिजनेस कर रहे हैं तो लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में कष्ट का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। दैनिक कार्य में बाधा उत्पन्न होगी।

मीन राशिफल: परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में यश मिलने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहने वाली है। लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *