आज के दिन सिंह, मेष और वृषभ राशि वालों को खास एहतियात बरतना होगा, जानिए बाकी राशियों का हाल

मेष राशिफल: सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों पर फैसला लेते वक्त पिता से सलाह लें।

वृषभ राशिफल: शारीरिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। पारिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। खास मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। पिता से धन लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

मिथुन राशिफल: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी खास बातचीत के चलते किसी काम के बिगड़ने की संभावना है। शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। परिवार में आपसी क्लेह का वातावरण बना रहने वाला है।

कर्क राशिफल: पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी के लिए बड़े फैसले ले सकते हैं। परिवार में किसी से नाराजगी हो सकती है। कारोबारी जातकों को लाभ का योग है। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।

सिंह राशिफल: कुछ बड़े फैसलों को लेकर देरी हो सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। किसी नए रिश्ते में आने से पहले अच्छे से विचार करें। पिता के साथ आपसी मतभेद हो सकता है।

कन्या राशिफल: मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। बेटे के किसी फैसले से नाराजगी हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ आपसी विवाद हो सकता है।

तुला राशिफल: आज सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वाद-विवाद से बचना होगा। अचानक धन लाभ की संभवना है। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहने वाली है।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी या व्यापार में लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग से लाभ होने वाला है। दैनिक आय के स्रोत बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।

धनु राशिफल: नौकरी और व्यापार में उन्नति और सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण बना रहने वाला है। परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। व्यापारिक गतिविधि बढ़ने वाली है।

मकर राशिफल: आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। साहित्य के कार्यों में रुचि रहेगी। संतान की चिंता रहने वाली है। मानसिक अस्वस्थता के कारण शारीरिक थकान का अनुभव करने वाले हैं।

कुंभ राशिफल: मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। क्रोध का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपसी बहस हो सकती है। दुर्घटना से बचना होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

मीन राशिफल: आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होने वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी मधुरता बढ़ने वाली है। दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। सार्वजनिक जीवन में प्रगति होने वाली है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *