प्रतिबंधित लकड़ियों के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
भगवानपुर । पुलिस ने प्रतिबंधित लकड़ियां काटकर ले जाते समय दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि एक टेंपो में बिना अनुमति के प्रतिबंधित आम की लकड़ियां काटकर ले जाई जा रही हैं। सूचना पर पुलिस में गागलहेड़ी तिराहे के पास दो युवकों को लकड़ी से भरी टेंपो के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि प्रतिबंधित लकड़ियों के साथ निखिल निवासी सुनहेटी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर और धनवीर निवासी खानपुर थाना भगवानपुर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।





























