झपट्टा मारकर बैग लूटने के मामले में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

बहादराबाद । रुड़की से अपने घर शाहतंरशाह लौट रही एक युवती से शाहतंरशाह चौकी के पास झपट्टा मारकर बैग लूटने के मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार शाम को युवती चौकी शाहतंरशाह के निकट वाले रास्ते से अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक उसका बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बैग छीनने वालों तक पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को टोल प्लाजा बहादराबाद के पास रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी परवेज अली ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ रोमी पुत्र तेजपाल निवासी बहादराबाद और संदीप पुत्र बलजोर निवासी बौंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर बैग, मोबाईल फोन, नगदी बरामद की गई है। आरोपी अमित उर्फ रोमी चोरी, लूट, मारपीट समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। बहादराबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। संदीप भी चोरी के कई प्रकरण में तीन बार जेल जा चुका है। दोंनो के खिलाफ बहादराबाद थाने में कई-कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *