हरिद्वार के होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी, महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

हरिद्वार । झबरेड़ा की महिला को हरिद्वार होटल में लाकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे युवक को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों झबरेड़ा पुलिस ने महिला से हुए दुष्कर्म के मामले को हरिद्वार कोतवाली ट्रांसफर किया था। झबरेड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप था कि उसे हरिद्वार के होटल में लाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोप था कि युवक महिला को अश्लील वीडियो अपने पास होने की धमकी दे रहा था और वीडियो को वायरल भी करने की बात महिला से कर रहा था। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी ख़िदमपुर अमरोहा यूपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *