आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

हरिद्वार । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जनजागरूकता साइकिल रैली अभियान चलाया गया। एनएसएस के साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 150 प्रतिभागियों ने साइकिल रैली में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रविवार को युवा कल्याण, खेल, शिक्षा, नेहरू युवा केन्द्र, रेडक्रास सोसाइटी, एनएसएस समेत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। भगत सिंह चौक के समीप साइकिल रैली को रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आदेश चौहान ने स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण कराई। रैली भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़ से होते हुए वाया टिबड़ी फाटक, बीएचईएल और शिवमूर्ति चौक से पुनः भगत सिंह चौक पर आकर समाप्त हुई। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी ने जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रेडक्रोस सोसाइटी के सचिव डॉ. नरेश चौधरी, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र हिमांशु सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, अजय शर्मा, संजय अरोड़ा, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *