चोरी की स्कूटी के साथ कांवड़ पटरी पर पुलिस ने युवक को दबोचा, आरोपी को भेजा गया जेल

मंगलोर । चोरी की स्कूटी के साथ कांवड़ पटरी से पुलिस ने मंगलौर के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 11 अगस्त को मकान नंबर 74 चर्च कंपाउंड शेर कोठी निवासी विपिन ने तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर से स्कूटी चोरी हो गई है। आसपास के लोगों के अलावा कई सीसीटीवी खंगाले गए थे। लेकिन स्कूटी चोर के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रात के वक्त पुलिस को सूचना मिली कि पीर बाबा कॉलोनी के पास कांवड़ पटरी से होकर एक युवक रुड़की की ओर आ रहा है। और वह फिलहाल स्कूटी को कांवड़ पटरी से गुजर रहे लोगों को बेचने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली से एक टीम मौके पर पहुंची और आसपास की घेराबंदी कर ली। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि नफीस निवासी टांडा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर को चोरी की स्कूटी के साथ कांवड़ पटरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद सिंह रावत, कांस्टेबल राजेश देवरानी और होमगार्ड कृष्णपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *