उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने प्रशासन को खाद्य सामग्री वितरण कराई गई, कहा गरीब असहाय निर्धन लोगों की लगातार की जा रही है सेवा

हरिद्वार । उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से भल्ला इंटर कालेज में प्रशासन को पचास पैकेट खाद्य सामग्री दी गयी है। सभा द्वारा लगातार नौ दिन से शहर भर में लोगों की सेवा के लिए ढाई हजार खाने के पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं। सदस्यों द्वारा रेल चौकी, हरकी पैड़ी चौकी पर नेकी की चारपाई पर कच्ची सामग्री प्रदान की गयी। इस दौरान गढ़वाल मण्डल प्रभारी सुनील अरोड़ा ने कहा कि सूखी खाद्य सामग्री के साथ साथ खाने के पैकेट भी जरूरत मंदों को पहुंचाए जा रहे हैं। प्रशासन लगातार अपने स्तर से खाद्य सामग्री वितरित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार अन्य संस्थाओं द्वारा भी लाॅकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री वितरित तो की जा रही है। लेकिन बहुत से क्षेत्रों में अधिक मात्रा में खाद्य सामग्री वितरित हो जाती है। समान रूप से खाने के पैकेट व खाद्य सामग्री प्रशासन के हाथों से ही वितरित होने चाहिए। जो कि जरूरतमंदों को समान रूप से मिल सके। सुनील अरोड़ा ने यह भी कहा कि गरीब असहाय निर्धन परिवार लाॅकडाउन के पालन में अपना सहयोग कर रहे हैं। लोग अपने घरों में ही रहें। इसको लेकर भी जनजागरूकता फैलायी जा रही है। खाद्य सामग्री की आपूर्ति सही रूप से की जानी चाहिए। मलिन बस्तियों कालोनियों आदि में भी प्रशासन जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। पार्षद रवि धींगड़ा व प्रवीन कुमार ने कहा कि महासभा लगातार गरीब निर्धन परिवारों को खाने की वस्तुएं प्रदान करता चला आ रहा है। बंदी के कारण रोजमर्रा रोजी रोटी कमाने वाले लोग बंदी के कारण अपने कामों पर नहीं जा पा रहे हैं। जिनके समक्ष आर्थिक परेशानियां बन गयी है। इसी उद्देश्य से कच्ची सामग्री के साथ साथ भोजन के पैकेट भी नौ दिन से लगातार प्रदान किए जा रहे हैं। विक्की तनेजा ने कहा कि सेवाभाव से ही लाॅकडाउन को सफल बनाया जा सकता है। एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। प्रशासन अपनी ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम अच्छे से कर रहा है। सूखा राशन उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। लो लोग इसके असली हकदार हैं। अब लगातार प्रशासन को खाद्य सामग्री ही वितरित की जाएगी। किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। तहसीलदार सुनील कुमार सैनी ने सामाजिक संस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि बिना भेदभाव के खाद्य सामग्री को वितरित किया जा रहा है। गरीब निर्धन परिवारों को किसी भी बात की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। लाॅकडाउन का पालन सभी को करना चाहिए। बंदी के कारण किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान प्रवीण अरोड़ा, रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, राजीव अरोड़ा, ओमप्रकाश विरमानी, रिंकू खण्डूजा, बंटी अरोड़ा, अरूण भाटिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *