सोशल मीडिया वॉरियर बनें भाजपा युवा कार्यकर्ता: त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली को सीएम ने किया संबोधित

रुड़की । भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के पूर्ण विकास के लिए युवा आयोग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया वॉरियर बनने को कहा। उन्होंने युवा मोर्चा की ओर से किए जा रहे कार्यों को सराहा। रामनगर रोड के एक होटल में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली को सुना। मुख्य वक्ता सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियां युवाओं तक पहुंचाएं। ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बड़ी बात है कि उसे बीसीसीआई से मान्यता मिल गई है। इससे कि प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल हो गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की कोरोना महामारी के समय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने तन-मन-धन के साथ जन सेवा में लगा हुआ है। इस महामारी के रुकने तक युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा। जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने बताया कि इस वर्चुअल रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर सीमित संख्या में एकत्र होकर सम्मिलित हुए हैं। युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की यह पांचवी वर्चुअल रैली थी। वर्चुअल रैली में जिला उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, जिलामंत्री कमल सैनी, मंडल अध्यक्ष रजत गौतम, पूर्व जिलामंत्री हर्षित गर्ग, मोहित राष्ट्रवादी, अक्षय यादव, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *