गोपाष्टमी पर 51 फुट लंबी प्रतिमा बनाकर मंत्रोच्चार से प्राण प्रतिष्ठा की गई, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने की भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना
रुड़की । गोपाष्टमी पर गोशाला सभा चावमंडी में भगवान गोवर्धन की 51 फुट लंबी प्रतिमा बनाकर मंत्रोच्चार से प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर पुष्प अर्पित किए। नगर विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल ने भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने गोचरण प्रारंभ किया था। तभी से इस दिन को गो माता को समर्पित किया जाता है। गो भक्त गोशाला में आते हैं और गायों की सेवा करते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष हरिमोहन कपूर, महामंत्री बीरेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल, प्रवीण संधू, इन्दर बधान, अनिल गोयल, प्रमोद गोयल, बीबी गुप्ता, सुबोध गुप्ता, पंकज जिंदल, राजकुमार उपाध्याय, मनोज गोयल, पंकज नन्दा, पूजा नंदा, अमित अग्रवाल, योगेश सिंगल, बृज मोहन सैनी, विवेक कंबोज, रामगोपाल कंसल, पवन सचदेवा, प्रदीप सचदेवा, सत्येंद्र गोयल, हेमंत गोयल, राकेश गोयल, अमित गोयल, प्रदीप जोशी, राकेश खन्ना, मनोज अग्रवाल, अजय गुप्ता, अरविंद गौतम, समय सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे