किड्स साइंस एकेडमी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया ऑनलाइन जागरुकता अभियान, बच्चों ने बनाई पेंटिंग

भगवानपुर । आज 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र देशों के द्वारा की गई थी और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था। इस अवसर पर आज किड्स साइंस एकेडमी द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ऑनलाइन जागरूकता अभियान चला गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य के अलावा अन्य राज्यों के बच्चों ने भी ऑनलाइन भाग लिया। अनेक स्कूलों के बच्चों और अध्यापकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ड्रॉइंग पोस्टर कविताओं आदि के माध्यम से धरती के पर्यावरण और उसकी जैव विविधता को बचाने का संदेश दिया। डॉक्टर विनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है जैव विविधता और पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्रत्येक जीव जंतु और पेड़ पौधों की प्रजातियों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर किड्स साइंस एकेडमी द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें देश के अनेक राज्यों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *