कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत परियोजना के कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा अनियोजित विकास के चलते शहर की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा

हरिद्वार । भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने के बाद सड़कों पर खोदे गए गड्ढों को बंद नहीं किए जाने तथा अनियोजित विकास का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई मेयर प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि अनियोजित विकास के चलते शहर की जनता को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। भूमिगत बिजली लाईन बिछाने के लिए पूरे शहर की सड़कों को खोद दिया गया है। बिजली लाईन बिछाने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। गड्ढों में गिरन के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। बरसात शुरू हो गयी है। बरसाती पानी की वजह से सड़कों पर फैली मिट्टी की वजह से चारों ओर कीचड़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर विकास मंत्री अपने गृह क्षेत्र के विकास कार्यो में उदासीनता बरत रहे हैं। बार बार मात्र अधिकारियों के साथ बैठकें तो की जाती हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाते हैं। प्रेम शर्मा व सुमित भाटिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपने कार्यो के प्रति सचेत हो जाएं वरना कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यालयों में तालाबंदी से भी पीछे नहीं हटेंगे। मुख्य सड़कों पर निर्माण कार्य तो किए जा रहे हैं। लेकिन कार्यों की धीमी गति के चलते जनता को हो रही परेशानी से अधिकारियों की लापरवाही भी पता चल रही है। सड़क के गड्ढे तुरंत बंद किए जाएं। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व विवेक भूषण विक्की ने कहा कि शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। बरसाती पानी गड्ढों में भर रहा है। निर्माण कार्यो के नाम पर कोरी बंदरबांट की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास कार्यो का दम तो भरते हैं। लेकिन विकास कहीं होता नजर नहीं आ रहा है। हरद्वारी लाल, वसीम सलमानी ने कहा कि सड़क के गड्ढों के साथ साथ चल रहे निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। वरना कांग्रेसी कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में नकुल महेश्वरी, सुनील, रणवीर शर्मा, कैश खुराना, तेजपाल, प्रेम शर्मा, सुमित भाटिया, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *