भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मडंल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, शहर में शोक की लहर

रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर कार से जा रहे थे।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है।शादी की तैयारियों को लेकर वह पिछले कई दिनों से लगे हुए थे आज सुबह वह अपने दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। जैसे ही वह सरसावा के समीप पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें कार सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। मृतकों के परिजनों को कुछ लोगों के द्वारा सूचना दी गई। दुर्घटना में दोनों की मौत हो जाने की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गयी। दोनों ही युवक कुशल व्यवहार थे। वहीं शोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *