लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पंचायत प्रतिनिधियों के परिचय कार्यक्रम का शुभारंभ, बोले ग्राम पंचायत से लेकर देश की संसद तक लोकतंत्र को मजबूत बनाना

देहरादून । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर पंचायत सदस्यों को संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक सिद्धांतों से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड की पंचायती राज संस्थाओं के लिए देहरादून में आज एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बिरला ने कहा उन्होंने अपने कार्यकाल का हर कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड से शुरू किया है। ग्राम पंचायत से लेकर देश की संसद तक लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। देश की जनता की आशाओं, अपेक्षाओ को पूरा करना है। उन्होंने आगे कहा, भारत का लोकतंत्र सबसे पुराना लोकतंत्र है। ये मजबूत भी है और सशक्त भी। भारत ने ही पूरे विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारे संविधान की मूल अवधारणा गणराज्य की थी। बिरला बोले, देश में अब तक 17 लोकसभा के चुनाव 300 से ज्यादा विधानसभा चुनाव आज़ादी के बाद से हो चुके हैं। जनता का मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ा है। सत्ता का हस्तांतरण भी हुआ है, जो हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। महात्मा गांधी ने कहा था हिंदुस्तान की आत्मा गांव में बसती है। इसलिए गांव मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर पंचायत सदस्यों को संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक सिद्धांतों से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड की पंचायती राज संस्थाओं के लिए देहरादून में आज एक परिचय कार्यक्रम दून के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय ‘पंचायती राज व्यवस्था: विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तीकरण’ है। इसमें वर्चुअल तरीके से 42 हजार प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअल तरीके से शिरकत कर की।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *