शिक्षानगरी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा अर्चना कर संसार में सुख समृद्धि की कामना की

रुड़की । श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर तथा देहात के शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर लोगों ने पूजा अर्चना की तथा संसार में सुख समृद्धि की कामना की।रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने बेलपत्र दूध तथा गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान शिव से देश और दुनिया में अमन शांति की प्रार्थना की। साथ ही दुनिया भर में फैल रहे कोरोना संकट से भी निजात दिलाने की प्रार्थना भगवान शिव से की गई। त्योहार को देखते हुए पुलिस ने मंदिरों के आसपास विशेष चौकसी रखी। साथ ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। मंदिरों को सेनेटाइजेशन के दायरे में रखा। पालिका की ओर से मंदिरों के बाहर हाथों को सेनेटाइज करने की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने शारीरिक दूरी बनाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। देहात क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी लोगों का तांता लगा रहा। लेकिन सभी ने शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *