भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई हमारा संकल्प एक दौड़ के नाम रैली, भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कहा स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, ऐसी विभूतियों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

रुड़की । स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम रैली निकाली। रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर मंडल से प्रारंभ हुई रैली को शांतरशाह में समाप्त कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस समस्त देशवासियों के लिए एक खुशी का पल हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। चंद्रयान 2 की सफलता इसका बड़ा प्रमाण है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। हाल में भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया।इस मौके पर सुभाष नगर मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल पारस सैनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित रोड़, मंडल महामंत्री जोनी सैनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *