कोरोना से बचाव के लिए सावधानी व सर्तकता जरूरी: पूनम त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने वितरित की आयुष किट

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की की अध्यक्ष पूनम त्यागी द्वारा अपने कैम्प कार्यालय पर कोरोना महामारी से बचाव के लिये अपने मण्डल क्षेत्र में बांटने के लिए मण्डल पदाधिकारीयो को आयुष किट, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।मण्डल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने बताया कि महिला मोर्चे की सभी सदस्य इस आपदा काल मे अपने घरों पर भोजन बनाकर मरीजों व जरूरतमन्दो को वितरित कर रही है। अध्यक्ष पूनम त्यागी ने कहा कि उनके द्वारा मण्डल में मास्क,सेनेटाइजर, भोजन वितरण का कार्य मजबूर व बेसहारा जरूरत मन्द लोगो को तब तक करते रहेगी जब तक लोक डाउन रहेगा। महिला मोर्चा इस कठिन परिस्थिति में पूरे प्रदेश में सभी के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर कर मदद कर रहा है। वितरण बैठक में मंजू रावत,शशि जैन,रीटा भार्गव, कविता कश्यप, व मीनू सिंह मौजूद रही।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *