प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित, संजीव त्यागी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, विभोर अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष, मनोनीत पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने की शपथ ली

रुड़की । प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी में रुड़की, मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर और कलियर के व्यापारियों को सम्मिलित किया गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण ने जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अरविंद मंगल और प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया। संजीव त्यागी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, विभोर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राहुल शर्मा को संयुक्त महामंत्री, मनोज मित्तल, संजीव ग्रोवर, जोध सिंह वर्मा, रमेश ऑबराय, सुरजीत सिंह चंदौक, गगन ग्रोवर, योगेश गर्ग को जिला उपाध्यक्ष, संजीव कक्कड़ को संगठन मंत्री, अनुज कुमार कुश, विशाल अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, आशीष वर्मा और सुधीर कुमार बंसल को जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही शिव कुमार शर्मा, सुमित कुमार भारद्वाज, सुनील गुलाटी को प्रचार मंत्री, रिसालत और गौतम गंभीर को संयुक्त प्रचार मंत्री, गोपाल गुप्ता, अनुज वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नीरज कुमार गुप्ता, आदित्य शर्मा, राजीव शर्मा, शरद अग्रवाल, सुमित अरोड़ा, सुशील गर्ग, अशोक अग्रवाल और विकास मित्तल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा और संरक्षक अनिल गोयल ने मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हित में कार्य करने की शपथ ली।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *