भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने मूलदासपुर में सैनिटाइज और आयुष किट वितरित की, कहा जरूरतमंदों को निराश नहीं होने दिया जाएगा, उनकी जरूरतों को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा
कलियर । भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के मूलदासपुर गांव में सैनिटाइज और किट वितरित की है। इस अवसर पर भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने कहा है कि जरूरतमंदों की मदद निरंतर जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर सेवा कार्य किया जा रहा है।उन्होंने भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा पार्टी के आम कार्यकर्ता को कोरोना संकटकाल में सेवा कार्य में जुटा रखा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र के मोदी और राज्य की तीरथ सरकार के अच्छे प्रबंधन के कारण ही कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है। उन्होंने भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों की तारीफ की और कहा है कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कार्य में जुटा हुआ है। सभी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने सैनिटाइज और आयुष किट वितरित की है और कहा है कि जरूरतमंदों को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जरूरतों को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की और कहा है कि जब तक कृत्रिम ऑक्सीजन उत्पादन वाले वृक्ष तैयार नहीं किए जाएंगे तब तक ऑक्सीजन की किल्लत बनी रहेगी। इसीलिए नीम ,पीपल के अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं। उन्होंने कहा कि गंग नहर के अगल-बगल खाली पड़ी भूमि में पीपल और नीम के अधिक से अधिक पौधे और ऊपर जाएं इससे यह क्षेत्र ऑक्सीजन जोन बन जाएगा। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा है कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हुए हैं और जहां पर भी सूचना मिल रही है। वहीं पर जाकर जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि जय भगवान सैनी निरंतर सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं उनके संस्कारों में ही सेवा भावना है। उन्होंने कहा कि कोरोना कोरोना संकट काल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा कार्य के लिए निश्चित रूप से हर गली मोहल्ले में पहुंचेंगे। अंकित रोड, धर्मवीर रोड और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने किट वितरण में सहयोग किया।प्रशांत,अमन सैनी, जॉनी सैनी उपस्थित रहे। कालूराम कश्यप रजनी सैनी, प्रदीप पाल, आरूष शर्मा,मालती शर्मा, आशा नेगी,प्रमोद वर्मा ,विपिन त्यागी, शैंकी चौहान, नरेंद्र नेगी,धनपाल,रोहित गर्ग, मनोज रावत ने कुर्ला संकटकाल में निरंतर सेवा कार्य करने पर भाजपा नेता जय भगवान सैनी की सराहना की है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे