लोजमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सैनी ने की मोर्चा कार्यकारिणी घोषित, प्रियंका माहेश्वरी महामंत्री, ममता त्यागी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रुड़की । गैर राजनीतिक संगठन लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की की कोर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप संगठन विस्तार के क्रम में आज लोजमो की महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित की गई। युवा मोर्चा नेता अमित माहेश्वरी एडवोकेट के नई कोर्ट रामनगर के निकट स्थित आवास पर लोजमो‌ की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट ने अपनी कार्यकारिणी में प्रियंका माहेश्वरी एडवोकेट को महामंत्री, ममता त्यागी एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, परमिंदर कौर एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू सैनी को उपाध्यक्ष जबकि ममता प्रजापति को सचिव घोषित किया। श्रीमती सैनी ने बताया कि जल्दी ही अन्य पदों व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जहां नव मनोनीत पदाधिकारियों ने अपनी अध्यक्ष सरिता सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं सरिता सैनी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए सरिता सैनी ने कहा कि वे सभी लोजमो के आभारी हैं कि उन्होंने हमें संगठन में जिम्मेदारी देकर कार्य करने का मौका दिया उन्होंने घोषणा की कि हमारी कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी जहां लोजमो की रुड़की जिला बनाओ व शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार दो सहित जनहित की मुहिम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी वहीं किसी भी पीड़ित महिला को फ्री कानूनी सलाह व मदद भी देंगी। इस मौके पर लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राणा, युवा मोर्चा नेता अमित माहेश्वरी एडवोकेट, युवा मोर्चा नेता शेखर सैनी ने भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *