भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर सतपाल महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा मां गंगा के आर्शीवाद से जल्द कोरोना का खात्मा होगा

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुशांत पाल के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य लाभ तथा दीर्घायू की कामना को लेकर मालवीय घाट पर हवन यज्ञ कर मां गंगा से प्रार्थना की। पंडित विष्णु आचार्य ने पूर्ण वैदिक विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। हवन यज्ञ में भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्विनी पाल, डा.वीरेंद्र्र चैहान, सुनील प्रजापति, समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक, नरेंद्र श्रमिक आदि सम्मिलित हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि देश दुनिया कारोना वायरस से जूझ रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व देश तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना मां गंगा से की गयी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रणनीति के तहत कोरोना संक्रमण को लेकर प्रभावी नीतियां राज्यों में लागू करा रहे हैं। लाॅकडाउन भी देशहित में किया गया। प्रदेश के नागरिकों को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुशांत पाल ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण मां गंगा के आशीर्वाद से देश व राज्य से समाप्त होगा। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मूंह पर मास्क आदि का इस्तेमाल करते रहें। एक दूसरे से निश्चित दूरी बनाए रखें। कोरोना की इस जंग में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहद ही निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। सभी को शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण को दूर भगाने में अपना योगदान देना चाहिए। समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आदि अनादि काल से ऋषि मुनियों की यज्ञ पद्धति को हिंदू धर्म अपनाता चला आ रहा है। आसुरी शक्तियों को समाप्त करने के लिए यज्ञ की अग्नि फलदायी होती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने का सबसे अच्छा माध्यम यज्ञ की अग्नि व धंुआ होता है। यज्ञ से निकलने वाला धुंआ जहां जहां आवरण बनाता है। वहां का संपूर्ण वातावरण शुद्ध एवं भक्तिमय हो जाता है। मां गंगा की कृपा से कोराना भी अवश्य ही समाप्त होगा। सुनील प्रजापति ने मां गंगा से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की ओर कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्रदेश की खुशहाली के लिए हमेशा ही निर्णायक फैसले लेते हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद की। लेकिन कुछ लोग कैबिनेट मंत्री पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को मां गंगा सदबुद्धि प्रदान करे। इस अवसर पर मानव शर्मा, मनोज ठाकुर भी मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *