त्यागी समाज ने पीएम व सीएम कोष में दिए सात लाख रुपए, अध्यक्ष सुशील त्यागी ने कहा समूचे प्रदेश से सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपना योगदान दिया

रुड़की । त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में सात लाख की राशि का योगदान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने इस राशि के चैक मुख्यमंत्री एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपे।त्यागी विकास एवं कल्याण सभा उत्तराखंड के अध्यक्ष सुशील त्यागी ने बताया कि कोरोना एक वैश्विक आपदा का रूप ले चुकी है जिसकी रोकथाम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार अपने स्तर से प्रयासरत रहता है। वहीं त्यागी समाज ने भी इस महामारी में अपना योगदान सौंपा है। उन्होंने बताया कि सभा ने अपनी ओर से एक लाख दस हजार की सहयोग राशि प्रधानमंत्री राहत कोष एवं 51 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष को सहयोग के रूप में दिया।

सुशील त्यागी ने बताया कि पूरे प्रदेश से सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपना योगदान दिया है उन्होंने बताया कि त्यागी समाज द्वारा पूरे प्रदेश से करीब सात लाख की राशि राहत कोष में सौंपी है। रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चेक सौंपे। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष ने चैक सौंपे थे। योगदान देने वालों में केडी त्यागी, बाबूराम त्यागी, शिवकुमार त्यागी, पवन त्यागी, विकास त्यागी, योगेश त्यागी, नीरज त्यागी, आयुष त्यागी, राजकुमार त्यागी, धर्मपाल त्यागी, राजबल त्यागी, अजय त्यागी, संजय त्यागी, धीरेंद्र त्यागी, महिपाल त्यागी, अनिल त्यागी, सतीश त्यागी, अनिल त्यागी, अंकुल त्यागी, नरेश त्यागी, सत्य पाल त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, श्याम त्यागी आदि ने योगदान दिया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *