भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा निकालेगा बाइक रैली, तैयारियों को लेकर मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

रुड़की । भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में बाईक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही इस दौरान माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष का स्वागत भी मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। 24 जनवरी को भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत रुड़की आएंगे। नगर में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। युवा मोर्चा इस दौरान बाईक रैली निकालेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रुड़की के प्रशासनिक भवन में बैठक आयोजित की गई।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने कार्यकर्ताओं से बाइक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु,धीर सिंह, गौरव कौशिक, बीएल अग्रवाल,गौरव त्यागी,हरिमोहन गुप्ता, राहुल कश्यप, संजय कश्यप, मोहित राष्ट्रवादी, राकेश उपाध्याय, गौरव मेहंदीरत्ता, अक्षय यादव,मनोज धीमान, अनुभव त्यागी, पंकज नंदा,सुबोध,निशांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *