तुला और मकर के जीवन में खुशियां लाएगा लोहड़ी पर्व, इन राशि वालों को है सावधान रहने की जरूरत, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेषः राशिः आज के दिन आपको हर काम में संभलकर रहने की जरूरत है। आसपास के स्वजनों के साथ किसी तरह की चर्चा में हिस्सा न लें वरना विवाद खड़ा हो सकता हैष शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृष राशिः धन का खर्च अधिक होगा। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है।

मिथुन राशिः पारिवारिक वातावरण में मेलजोल कम होगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। नए कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। यात्रा आनंददायक रहेगी।

कर्क राशिः दिन मिला जुला रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। रोगों से छुटकारा मिलेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। दोपहर के बाद मन में निराशा और चिंता के भाव पनपेंगे। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।

सिंह राशिः पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज का मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशिः शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि से भी संभलकर रहें।

तुला राशिः परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण दिन बीतेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशिः धार्मिक कार्यों की ओर रूझान बढ़ेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सन्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

धनु राशिः आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएँगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास का योग है। मन में नकारात्मक विचार भी पनपेंगे।

मकर राशिः आज के दिन परिवारजनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी होदी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पड़ेगा।

कुंभ राशिः पारिवारिक जीवन में भी आनंद व्याप्त रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं।

मीन राशिः किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद करने से बचें। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यावसायिकों के लिए सामान्य दिन है। काम में सफलता मिलेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *