उप जिलाधिकारी के कार्यालय पर ग्रामीणों ने मांगों को लेकर शुरू किया धरना, विधानसभा चुनाव का किया था बहिष्कार, कहा आजादी के बाद एक भी नहीं बना पक्का मार्ग

भगवानपुर। भगवानपुर के गांजा माजरा गांव के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी पुरानी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व चुनाव बहिष्कार भी इन लोगों के द्वारा किया गया था। जिसमें भगवानपुर उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि, इनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन समय अवधि पूरी होने के बाद किसी भी मांग पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इससे त्रस्त होकर गंजा मजरा गांव के ग्रामीणों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वही गांजा माजरा निवासी राजेश के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू किया है। राजेश का कहना है कि गांव में श्मशान की भूमि की पैमाइश जल्द से जल्द की जाए, तथा आजादी के बाद से ही मार्ग नहीं बनाए गए हैं। इन मार्ग को पक्का बनाया जाए। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर संजय कंबोज ,नरेश कंबोज ,मास्टर प्रेम सिंह, मास्टर भूप सिंह, सहनदर, श्याम सिंह, कुशल पाल, वीरेंद्र, चंद्रपाल, मेहर सिंह, सोम लाला, हरिराम, अनिल, अंजेश कंबोज, प्रवेश कुमार, फूल सिंह, जॉनी कुमार, नीरज उपाध्याय, अचल सिंह कंबोज ,कपिल कंबोज, आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *