केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, बोले- ये देवों और वीर जवानों की भूमि है, दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि

देहरादून । भाजपा का चुनाव घोषणापत्र बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी कर दिया गया। राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है। विमोचन से पहले पूर्व सीएम निशंक व घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें सामने रखीं। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है। हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव पेटिका रखने के बाद लोगों से सुझाव लिए हैं। उनसे पूछा है कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं।कहा कि ये दृष्टिपत्र, उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा। हमने ये भी देखा कि किस योजना पर कितना पैसा लगेगा और कहां से आएगा। इस दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है।हम हर दृष्टि से सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए हम भू-कानून लाएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी। हम केंद्र के 6000 के साथ ही राज्य सरकार से 6000 मिलाकर किसानों को12000 रुपए देंगे। कहा कि बागवानी के लिए 500 करोड़ और डेयरी के लिए 500 करोड़ रुपए देंगे। गढ़वाल के चार धाम की तरह कुमाऊं के मानस खंड मंदिर मिशन माला के तहत मंदिरों को व्यवस्थित करेंगे। मिशन मायापुरी के तहत हरिद्वार को आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनाएंगे। गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे। हमने 70 विधानसभा में 70 एलईडी रथ के माध्यम से 70 सुझाव पेटिका भेजी। प्रदेशभर से सुझाव आए। इसके बाद हमने सभी जिलों में बात की। हमने 13 जिलों में जाकर सबकी राय ली। महिला, नौजवान सबकी बात को हमने इसमें रखा है। कई राजनीतिक दल कमरे में बैठकर बनाते हैं, हमारा कमरे वाला घोषणापत्र नहीं है। कहा कि यह जनता के बीच जाकर जनता के लिए बनाया गया घोषणापत्र है। हमने 2017 के घोषणापत्र को पूरा किया है। हमने अपने घोषणापत्र में पूरे सुझाव लेने के बाद, तैयार किया है। हमारा दृष्टिपत्र जनता की भावनाओं को पूरा करेगा। बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह, उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि रखी जाएगी। सचल चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे, जिसमे सभी सुविधाएं होंगी। वहीं मोबाइल अस्पतालों में जन औषधि में 190 से बढ़ाकर 400 दवाई तक दी जाएंगी। असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा।

ये भी रहे खास मुद्दे:

  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
  • किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *