भाजपा संगठन की मजबूती के लिए काम करें सभी सदस्य, महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोले मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल

रुड़की । सुभाष नगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल ने कहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करना होगा। इसके लिए गंभीरता पूर्वक काम करना होगा। केंद्र की मोदी और राज्य के त्रिवेंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना होगा ।तभी पार्टी मजबूत हो सकेगी। सभी पदाधिकारियों ,पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों को जन समस्याएं हल कराने के लिए हर समय तत्पर रहना होगा । अपने बूथ क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उन्हें संगठन स्तर पर उठाया जाए। ताकि उनका निस्तारण हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि वह पार्टी कार्यकतार्ओं के लिए हर समय उपलब्ध है । उनका कोई भी कार्य होगा ।वह उनके साथ संबंधित अधिकारी कर्मचारी के पास कार्यालय में अवश्य जाएंगे। वह भी भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए हर समय सक्रिय रहेंगे । संगठन की मजबूती के लिए जो भी अच्छे से अच्छा काम हो सकता है वह उसे जरूर करेंगे । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा धस्माना, प्रतिभा चौहान, पूर्व प्रधान कमला बमोला ,बाबू राम सैनी, गीता,कमला कैंथोला कमला रावत ,संगीता सिंह पोसवाल ,चमन सिंह कंडारी शकुंतला रावत पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने पुष्प गुच्छ भेंटकर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल का स्वागत किया।। भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को भरोसा दिया कि वह संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगी। उनके क्षेत्र की जो भी समस्या होगी वह मंडल की बैठक में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *