भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा पीएम मोदी कर रहे हैं बाबा साहब के सपनों को साकार

हरिद्वार । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ज्वालापुर पहुंचकर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। करीब तीन से चार मिनट में ही वह माल्यार्पण कर यहां से दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। शनिवार को ज्वालापुर कड़च्छ मोहल्ला स्थित आंबेडकर चौक पर दोपहर करीब 12:10 बजे नड्डा पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नड्डा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूलों की माला पहनाई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं ने भी जोर-जोर से नारे लगाए। माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वालापुर से उत्तरी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा विधायक सुरेश राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एजाज हसन, पार्षद नेपाल सिंह, सपना शर्मा, राजेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष शाकिर मलिक, शाहबाज हसन, हुसैन अहमद, दिलशाद, मंसूर अंसारी, श्यामल दबोडिया, नरेश गिहार सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *