रुड़की व आसपास के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, नगर निगम के दो कर्मचारी समेत 49 पॉजिटिव

रुड़की । रुड़की और उसके आसपास इलाके में मंगलवार को कोरोना के 49 मरीज मिले हैं। इनमें दो नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी हैं। सबसे अधिक सात कोरोना पॉजिटिव मरीज पुरानी तहसील और प्रेमनगर में मिले हैं। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि 26 अगस्त को नगर निगम के कुछ कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार रुड़की के पुरानी तहसील और प्रेमनगर में सात सात कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रेम नगर में पांच, मोहनपुरा और आदर्श नगर में चार चार कोरोना के मरीज मिले हैं। खंजरपुर में तीन कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस, अंबर तालाब, शेखपुरी, वर्ल्ड बैंक कॉलोनी, सुभाष नगर, गीतांजलि विहार, संजय गांधी कॉलोनी, वर्ल्ड बैंक कॉलोनी में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। चार कोरोना मरीज भगवानपुर में भी मिले हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *