भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया मानव संसाधन विकास मंत्री का जन्मदिन, भाजपा नेताओं ने गरीबों को खाद्य सामग्री एवं फल वितरित किए

रुड़की । केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर तथा गरीब लोगों को खाद्यान्न व फलाहार वितरित कर मनाया। कार्यक्रम संयोजक कुंवर नागेश्वर सिंह ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के कुष्ठ आश्रम में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही कुष्ठ रोगियों व अन्य लोगों को खाद्य पदार्थ एवं फलों का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने सांसद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उन्हें यशस्वी बनाने की प्रार्थना की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कुंवर नागेश्वर सिंह, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष परवीन संधू, नॉर्दन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप त्यागी, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा नेता महेन्द्र काला,अशोक आर्य, सुनील साहनी, बीएल अग्रवाल, प्रदुमन पोसवाल, कविश मित्तल, सावित्री मंगला, हेमलता चौधरी, कुलदीप त्यागी, ललित मोहन अग्रवाल, राजेश सैनी,संजय कश्यप, प्रकाश ध्यानी, नितिन त्यागी, गौरव कौशिक आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *