विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने किया पौधों का वितरण, कहा अधिक से अधिक से पौधे लगाने से ही स्वच्छ होगा पर्यावरण

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की की मण्डल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का वितरण किया, स्वंम पौधा लगाकर पर्यावरण व पेड़ों को संरक्षण का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महिला मोर्चा पश्चिमी मण्डल कार्यकारणी की सभी सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पेड़ पौधे लगाये गए। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने कहा कि हम सभी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं व औरों को भी प्रेरित करें।हमें विश्व पर्यावरण दिवस के मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती तथा हमें भविष्य में जीवन को बचाये रखने के लिए आज से ही पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। इसलिए हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वे सामने आये तथा पर्यावरण संरक्षण के मुहिम का हिस्सा बने। उनके द्वारा आज पीपल व नीम के जीवन रक्षक पेड़ों का वितरण किया गया व पेड़ को लगाकर स्वंम उसकी जिम्मेदारी लेने का सन्देश दिया गया। आज पर्यावरण दिवस के मौके पर मंजू रावत, मीनू सिंह,मीनू श्रीवास्तव, रीता भार्गव,शशि जैन, ममता धीमान, सुधा त्यागी व अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *