अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, संतान सुख की प्राप्ति होगी, यात्रा पर जाना पड़ सकता है, सफलता हासिल होगी, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष:- घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचना चाहिए। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:- पराक्रम में वृद्धि का योग है। धन लाभ, किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:- अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना शुरू करना शुभ रहेगा, आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवहार में उग्रता आ सकती है। जो भी काम करना है बेहिचक कीजिए, आज सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:- सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा से लाभ होगा। किसी भी कार्य को करेंगे उसमें सिद्धि प्राप्त होगी। इस तरह कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। हंसी-मजाक में रुचि रहेगी। आज दैनिक कार्यों से हटकर कुछ अलग और रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। भाग्य 76 प्रतिशत तक रहेगा।

सिंह:- संभव हो तो न किसी को उधार न दें, न ही किसी से उधार लें। धन व्यय के योग हैं साथ ही फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें।। यात्रा से कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या :- कार्यों में आने वाली बाधाएं खुद ही दूर होंगीं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत भी हैं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आनंदित रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला :- कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे यही संपर्क आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी सहायक रहेंगे। सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। भाग्य 91 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक :- भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं। कई दिनों से आपको अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन करने की जो इच्छा उसके आज पूरे होने की संभावना है, दर्शन मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ने-लिखने में रहेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाग्य 89 प्रतिशत तक रहेगा।

धनु :- यात्रा में सावधानी बरतें, चोट-चपेट लगने की भी आशंका है। किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, व्यर्थ तनाव से दूर रहें। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, थकान महसूस करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ भी अनबन हो सकती है, आज का दिन सतकर्ता बरतने का है। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर :- आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। थकान और आलस महसूस कर सकते हैं। परिश्रम के बदले में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाग्य प्रतिशत 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:- क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय निश्चित है। धन लाभ के साथ अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। भाग्य और परिश्रम मिलकर सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:- अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है, सफलता हासिल होगी। आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है, जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें, पुराने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *