बेकाबू ट्रक ने ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को मारी टक्कर, चार की मौत, दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए

मुंबई । महाराष्ट्र में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र में सुबह रफ्तार के कहर ने 4 लोगों की जान ले ली। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे रायगढ़ के खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गई। ट्रक ने ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियां बुरी तरह पिचक गई। एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि पुणे से करीब 70 किलोमीटर मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे हाइवे पर करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। खपोली के पास ट्रैफिक के चलते कई वहान रुके थे, तभी अचानक पुणे की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया। जिसने ट्रैफिक में खड़ी कई कार, एक टेंपो सहित छह वाहनों को टक्कर मार दी। एक स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर बचाव दल और एक्सप्रेस वे आपातकालीन प्रतिक्रिया दस्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना से एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। एक घंटे बाद यातायात को फिर से सुचारू करवाया गया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *