स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा कोरोना की रोकथाम करने में केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई

रुड़की । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शनिवार को बदहाल स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेसियों ने सिविल अस्पताल रुड़की में मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम करने में केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। वहीं कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। अन्य मरीज भी इलाज को भटक रहे हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रुड़की परिसर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी। महानगर अध्यक्ष कलीम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। कोरोना का संकट कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहा है। सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल पड़ी है। मरीज बस इधर से उधर भटक रहे हैं। पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि हर किसी में कोरोना वायरस के भय है। सरकार की ओर से इसको लेकर कोई ठोस और कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार की दयनीय स्थिति है। परमजीत खोकर ने कहा कि कोरोना के सैंपल लेने में व्यक्ति का पूरा दिन बर्बाद कर दिया जाता है। उनके बैठने आदि के लिए सिविल अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार को जगाने के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कांग्रेसी एकत्रित होकर सीएमएस डॉ. संजय कंसल से मिले। साथ ही उनसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को कहा। इस मौके रश्मि चौधरी, दिनेश पहलवान, उम्मेद गाजी, पंकज सोनकर, श्याम नागयान, एमएन सक्सेना, मंजू कश्यप, महमूद हसन, भूषण त्यागी, मुनेश त्यागी, अफजल, सरफराज, अजीम, विशाल शर्मा व भूपेंद्र दिवान आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *