उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, पश्चिम बंगाल के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, खाई में गिरते ही वाहन में लगी आग

टिहरी। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।आज बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।इस संबंध में तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *