कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, वकील की ड्रेस में पति ने पत्नी को मारीं 4 गोलियां

नई दिल्ली । साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *