जिलाधिकारी हरिद्वार ने तहसीलदारों की तहसील बदली, शालिनी मौर्य तहसीलदार रुड़की बनी

हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे ने तहसीलदारों की तहसील बदली है। जारी सूची के अनुसार तहसीलदार रुड़की की जिम्मेदारी संभाल रहे चंद शेखर वशिष्ट अब तहसीलदार लक्सर होंगे। तहसीलदार लक्सर शालिनी मौर्य को तहसीलदार रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयाराम को तहसीलदार तदर्थ हरिद्वार से अपर तहसीलदार रुड़की बनाया गया है। रेखा आर्य को अपर तहसीलदार रुड़की से तहसीलदार हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *