बेखोफ चोरों ने खंगाला व्यापार मंडल अध्यक्ष का घर, लाखों के जेवरात सहित साठ हजार की नकदी साफ, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

किच्छा । ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में चोर बेखौफ हो गए हैं। देर शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष का घर खंगाल लाखों के जेवरात सहित साठ हजार की नकदी साफ कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी खंगालने के बाद संदिग्धों की धर पकड़ शुरू कर दी है।उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज का रुद्रपुर मार्ग स्थित न्यू पंजाबी कॉलोनी में घर है। बुधवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से गये थे। जब वह देर शाम घर वापस लौटे तो घर के मुख्य मार्ग का कुंडा खुला देख कर उसके होश उड़ गए। चोर कुंडा काट ताला तक अपने साथ ले गए। अंदर घर खुला हुआ था। चोरों ने चंद मिनटों में पूरा घर खंगाल दिया। घर मे रखे लगभग ढाई लाख के सोने के जेवरात सहित 60 हजार की नकदी साफ कर दी। जब व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अपनी पत्नी के साथ घर मे घुसे तो पुरे घर का समान बिखरा हुआ था। शाम को चोरी की घटना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। उन्होंने घर का निरीक्षण करने के बाद आस पास के सीसीटीवी खंगाले। चोर क्षेत्र के बारे में भली भांति परिचित है। उनको पता था कि बजाज अपनी पत्नी के साथ शाम को प्रतिदिन अपने पुश्तैनी मकान में जाते है। इस दौरान घर मे कोई नही होता है। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *