लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार देश में बनाएं, भगवानपुर में भाजपा ने चलाया वोटर चेतन महाअभियान

भगवानपुर । भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतना महाअभियान की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत पैदल यात्रा निकालकर नये वोटरों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 10 हज़ार नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। इस अभियान पर गंभीरता से अमल किया जाए। समितियों के सदस्य घर -घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को उनके मतदाता पहचान पत्र बनाकर मतदाता सूची में शामिल करने का काम करेंगे। इस अभियान में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका युवा मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार देश में बनाएं। इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप चौहान, सुरेंद्र वर्मा, अजय गोयल, मास्टर सत्यपाल सिंह, राजकुमार कसाना, डाॅ राजेश सैनी, आशीष धीमान, अंकुर अग्रवाल, सुशील राठी, सुंमत गालब समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *